म्यांमार, मुसमलानों के जनसंहार पर चुप सरकार को संयुक्त राष्ट्र लगाई तलाड़ा

म्यांमार के मामलों में राष्ट्र संघ के विशेष सलाहकार ने रोहिंग्या मुसलमानों का जनसंहार रोकने के संबंध में म्यांमार सरकार के कमज़ोर क्रियाकलाप की ओर संकेत करते हुए कहा है कि म्यांमार सरकार की उच्च सलाहकार और विदेश मंत्री आंग सान सूची के क्रियाकलाप से विश्व

म्यांमार के मामलों में राष्ट्र संघ के विशेष सलाहकार ने रोहिंग्या मुसलमानों का जनसंहार रोकने के संबंध में म्यांमार सरकार के कमज़ोर क्रियाकलाप की ओर संकेत करते हुए कहा है कि म्यांमार सरकार की उच्च सलाहकार और विदेश मंत्री आंग सान सूची के क्रियाकलाप से विश्व समुदाय में निराशा पैदा हुई है।

विजय नाम्बियार ने सूची से मांग की है कि वे राख़ीन प्रांत की यात्रा करके स्वयं रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति की जांच करें। संयुक्त राष्ट्र संघ के अलावा अनेक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने भी राख़ीन प्रांत तक पहुंच को रोकने के म्यांमार सरकार के क़दम और इसी तरह इस क्षेत्र में सहायताएं भेजे जाने में बाधाएं डालने के परिणामों की ओर से चिंता प्रकट की है।

बांग्लादेश में शरणार्थियों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन के प्रमुख संजा काथा सुहानी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि रोहिंग्या मुसलमानों को मानव त्रासदी का सामना है, विश्व समुदाय से मांग की है कि म्यांमार की सरकार पर दबाव डाल कर उसे रोहिंग्या मुसलमानों के जातीय सफ़ाए से रोका जाए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश पहुंचने वाले अधिकतर रोहिंग्या मुसलमानो को अस्थायी कैम्पों में रखा गया है और वे अत्यंत बुरी दशा में जीवन बिता रहे हैं।

 

नई टिप्पणी जोड़ें