सऊदी अरब की घुड़की पर संयुक्त राष्ट्र ने दुम दबाई/ प्रतिनिधिमंडल को वापस भेजने से मना किया

संयुक्त राष्ट्र ने इस कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला उस समय किया जब सऊदी अरब ने संयुक्त राष्ट्र के हवाई जहाज़ के यमन की वायु सीमा में प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

सऊदी अरब द्वारा संयुक्त राष्ट्र के हवाई जहाज़ के यमन की वायू सीमा में प्रवेश करने का विरोध करने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने यमन के प्रतिनिधिमंडल को सनआ वापस पहुँचाए जाने के प्रोग्राम को रद्द कर दिया है।

टीवी शिया, कार्यक्रम यह था कि कुवैत की बैठक में शामिल होने आया यमनी प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र के विमान से यमन की राजधानी सनआ वापस जाएगा।

सऊदी अरब के विरोध के बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिनिधिमंडल को वापस भेजने का कार्यक्रम रद्द करना अपने आप में बड़े सवाल खड़ा करता है।

संयुक्त राष्ट्र ने इस कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला उस समय किया जब सऊदी अरब ने संयुक्त राष्ट्र के हवाई जहाज़ के यमन की वायु सीमा में प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

स्पष्ट रहे कि यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा था कि सऊदी-अमरीकी आक्रमणकारी यमन के प्रतिनिधिमंडल को सनआ वापस आने से रोक रहे हैं।

 

 

नई टिप्पणी जोड़ें